अफगानिस्तान में नागरिकों के मारे जाने का अफसोस: हिलेरी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बुधवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नेताओं से मुलाकात के बाद हिलेरी ने कहा,"हमें नागरिकों के मारे जाने का बहुत अफसोस है।"
उन्होंने इसी सप्ताह पश्चिमी अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के हवाई हमले में 100 से अधिक नागरिकों के मारे जाने की संयुक्त जांच कराने का वादा किया।
उधर, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई और पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आतंकवाद के खतरे से मिलकर मुकाबला करने की बात कही। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने पारगमन समझौते पर बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications