स्वाइन फ्लू: मेक्सिको में 42 मरे, कनाडियाई वैज्ञानिकों ने खोजी वायरस संरचना (लीड-1)
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्री जोसे एंजेल कोर्दोवा ने बुधवार को बताया कि स्वाइन फ्लू के वायरस इंफ्लूएंजा ए(एच1एन1) से संक्रमित होने वालों की संख्या 1,070 हो गई है। यहां स्वाइन फ्लू की आशंका के मद्देनजर 3,000 और लोगों की जांच की गई है। पांच दिनों के बंद के बाद मेक्सिकों में लोग अपने कामकाज में सामान्य रूप से लौटने लगे हैं।
कनाडा के वैज्ञानिकों ने पहली बार स्वाइन फ्लू के वायरस ए(एच1एन1) की अनुवांशिक संरचना की जटिलता को भेदने में सफलता पाई है। उधर, कनाडाई संसद में वरिष्ठ नेताओं और सांसदों ने सुअर के मांस में वायरस के संक्रमण संबंधी भय दूर करने के लिए उससे बने सैंडविच का लुत्फ उठाया।
कनाडाई स्वास्थ्य मंत्री लियोन अगलुकाक और उनके वरिष्ठ अधिकारी डेविड बटलर-जोंस ने दावा किया कि राष्ट्रीय सूक्ष्म जीव विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने सफलतापूर्वक फ्लू के वायरस की अनुवंशिक सरंचना का पता लगाया है। इस वायरस कुछ नमूने मेक्सिको से लिए गए थे और अन्य स्थानीय थे।
बटलर-जोंस ने कहा, "यह हमारे वैज्ञानिकों के लिए बड़ी सफलता है। हमारे शोधकर्ताओं ने एक सप्ताह से भी कम समय में यह अहम काम किया है और इसके लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए। "
प्रयोगशाला के प्रमुख फ्रैंक प्लूमर ने कहा, "इस उपलिब्ध से वायरस कैसे काम करता है इस बारे में जानने में मदद मिलेगी। हमारे शुरुआती अध्ययन से संकेत मिलते हैं कि मेक्सिको के वायरस और कनाडा के वायरस में ज्यादा अंतर नहीं है।"
इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सुअर के मांस खाने को लेकर चेतावनी दी थी लेकिन कनाडा के सांसदों को इसका विरोध किया। कनाडा के कृषि मंत्री गेरी रिट्ज, विपक्ष के नेता माइकल इग्नाटिफ और कई सांसदों ने संसद में सुअर के मांस से बने सैंडविच खाए।
इस बीच दक्षिण कोरिया में घातक बीमारी स्वाइन फ्लू से जुड़े तीसरे मामले की पुष्टि हुई है। दक्षिण कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (केसीडीसी) ने बताया कि 62 साल की एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई है। वह हाल ही में अमेरिका से लौटी थी।
गौरतलब है कि अमेरिका और मेक्सिको सहित कई देशों में अब तक स्वाइन फ्लू के लगभग 1,800 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications