सिटीग्रुप और बैंक ऑफ अमेरिका को पड़ सकती है और नकदी की जरूरत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी सरकार के वित्तीय नियामकों द्वारा गुरुवार को जारी किए जाने वाले आंकड़ों में यह बात कही गई है।
गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व बहुप्रतीक्षित स्ट्रेस टेस्ट के नतीजे घोषित करेगा जिसमें देश के 19 बड़े बैंकों की वित्तीय स्थिति का जायजा लिया गया है।
स्ट्रेस टेस्ट के नतीजे आने के बाद ओबामा प्रशासन कुछ बड़े बैंकों को कोष एकत्रित करने के लिए मजबूर कर सकता है। माना जा रहा है कि कुल 19 बैंकों में से 10 की हालत पतली साबित हो सकती है। इन बैंकों में सिटीग्रुप, बैंक ऑफ अमेरिका व वेल्स फार्गो एंड कंपनी आदि के नाम शामिल हो सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जेपी मोर्गन चेज एंड कंपनी, गोल्डमैन सैक्स ग्रुप व मोर्गन स्टेनले आदि बैंक स्ट्रेस टेस्ट में सफल हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications