चौथा चरण: शुरूआत में ही कई नामी हस्तियों ने किया मतदान (लीड-1)

दिल्ली में शुरुआत में ही वोट डालने में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री शीला दीक्षित शामिल थीं।

इस चरण में मतदान के लिए 1,29,103 मतदान केंद्र बनाए गए है और 6.5 लाख मतदानकर्मी तैनात किए गए हैं। इस चरण में विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और जम्मू एवं कश्मीर की नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला सहित 1315 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव के इस चरण में राजस्थान की सभी 25, दिल्ली की सभी 7, हरियाणा की सभी 10, पश्चिम बंगाल की 17, उत्तर प्रदेश की 18, पंजाब की चार, बिहार की तीन और जम्मू एवं कश्मीर की एक संसदीय सीट के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है।

दिल्ली में कुल 11,348 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 160 उम्मीदवार हैं। निर्वाचन आयोग ने 73,000 मतदान कर्मियों को तैनात किया है। राजस्थान की 25 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। राज्य में कुल 42,702 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं जैसलमेर में मोबाइल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राजस्थान में चुनाव मैदान में कुल 346 उम्मीदवार हैं।

बिहार के तीन लोकसभा क्षेत्रों पाटलिपुत्र, पटना साहिब तथा नालंदा संसदीय क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। इन तीन क्षेत्रों के करीब 48़ 80 लाख मतदाताओं के लिए 52268 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में 18 सीटों पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। राज्य के लगभग 2.56 करोड़ मतदाता 36 महिला प्रत्याशियों सहित कुल 314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य के कुल 18161 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

वहीं जम्मू एवं कश्मीर की श्रीनगर संसदीय सीट पर गुरुवार को हो रहे मतदान के दौरान एक मतदान केंद्र पर पेट्रोल बम फेंका गया। हालांकि इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। वहीं कुछ अन्य मतदान केंद्रों पर मतदान का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पत्थराव भी किया।

श्रीनगर सीट पर मुख्य मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के उम्मीदवार मौलवी इफ्तिखार हुसैन के बीच में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+