अखिलेश को सर्वाधिक सीटों का भरोसा

Akhilesh Yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बेटे और सांसद अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि इस चुनाव में सपा एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

इटावा के सैफई स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि जनता का समर्थन पार्टी के साथ है।

अखिलेश ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि सपा सीटों के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर रहेगी। कांग्रेस को समर्थन के बारे में उन्होंने कहा कि इसका फैसला 16 मई को नतीजे आने के बाद किया जाएगा। वर्तमान में कन्नौज से सांसद अखिलेश इस बार कन्नौज के साथ-साथ फिरोजाबाद संसदीय सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+