कनाडाई वैज्ञानिकों ने खोजी ए(एच1एन1) की अनुवांशिक संरचना
टोरंटो, 7 मई (आईएएनएस)। कनाडा के वैज्ञानिकों ने पहली बार स्वाइन फ्लू के वायरस ए(एच1एन1) की अनुवांशिक संरचना की जटिलता को भेदने में सफलता पाई है। उधर, कनाडाई संसद में वरिष्ठ नेताओं और सांसदों ने सुअर के मांस में वायरस के संक्रमण संबंधी भय दूर करने के लिए उससे बने सैंडविच का लुत्फ उठाया।
कनाडाई स्वास्थ्य मंत्री लियोन अगलुकाक और उनके वरिष्ठ अधिकारी डेविड बटलर-जोंस ने दावा किया कि राष्ट्रीय सूक्ष्म जीव विज्ञान प्रयोगशाला के एक वैज्ञानिक ने सफलतापूर्वक फ्लू के वायरस की अनुवंशिक सरंचना का पता लगाया है। इस वायरस कुछ नमूने मेक्सिको से लिए गए थे और अन्य स्थानीय थे।
बटलर-जोंस ने कहा, "यह हमारे वैज्ञानिकों के लिए बड़ी सफलता है। हमारे शोधकर्ताओं ने एक सप्ताह से भी कम समय में यह अहम काम किया है और इसके लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए। "
प्रयोगशाला के प्रमुख फ्रैंक प्लूमर ने कहा, "इस उपलिब्ध से वायरस कैसे काम करता है इस बारे में जानने में मदद मिलेगी। हमारे शुरुआती अध्ययन से संकेत मिलते हैं कि मेक्सिको के वायरस और कनाडा के वायरस में ज्यादा अंतर नहीं है।"
इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सुअर के मांस खाने को लेकर चेतावनी दी थी लेकिन कनाडा के सांसदों को इसका विरोध किया। कनाडा के कृषि मंत्री गेरी रिट्ज, विपक्ष के नेता माइकल इग्नाटिफ और कई सांसदों ने संसद में सुअर के मांस से बने सैंडविच खाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications