'कल्याण फैक्टर' से सपा को नुकसान नहीं : राम गोपाल यादव
इटावा जिले के सैफईं गांव में मतदान के बाद राम गोपाल यादव ने संवाददाताओं से कहा कि मुसलमानों को पता है कि सपा ने कल्याण से दोस्ती भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) जैसी फिरकापरस्त ताकतों को उखाड़ फेंकने के लिए की है। यादव ने दावा किया कि मुसलमान सपा के साथ हैं और वे सपा के पक्ष में ही मतदान कर रहे हैं।
चुनाव के बाद सपा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शामिल होगी या नहीं, इसके जवाब यादव ने कहा कि हमें सरकार में शामिल होने से परहेज नहीं है लेकिन इसका फैसला 16 मई के बाद होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications