नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में पुलिस अधिकारी की हत्या की
पुलिस ने कहा है कि सादे वेश में आए नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के फारसगांव में एक साप्ताहिक बाजार में पुलिस अधिकारी अब्दुल वाहिद खान पर लाठी से जोरदार हमला किया, और उसके बाद उनका गला रेत दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्र ने आईएएनएस को बताया है, "खान साप्ताहिक बाजार में संभवत: कुछ चाय-नाश्ते के लिए सादी वर्दी में गए थे। तीन-चार नक्सली वहां पहले से उनकी ताक में थे। उन्होंने खान पर पीछे से लाठी से हमला किया और फिर उनका गला रेत दिया और वहां से फरार हो गए।"
फारसगांव पुलिस थाने के प्रभारी खान (45) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
खान को लंबे समय से जान से मारने की धमकी मिल रही थी। खान की हत्या किए जाने के वक्त घटना स्थल पर दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी हस्तक्षेप करने का साहस नहीं किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications