सीटों की संख्या पर निर्भर करेगी चुनाव बाद की चर्चा : प्रणब
मुखर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "संख्या महत्वपूर्ण है। चुनाव परिणाम आ जाने के बाद जब सीटों की संख्या के बारे में पता चल जाएगा तो हम विभिन्न स्तर पर विभिन्न तरह की चर्चाएं कर सकते हैं।"
मुखर्जी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो सदस्य सीताराम येचुरी के उस बयान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें येचुरी ने कहा था कि उनकी पार्टी 16 मई तक एक गैर कांग्रेस और गैर भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार के गठन का प्रयास करेगी।
मुखर्जी ने कहा, "मैं कई बार इस बारे में कह चुका हूं। हम संख्या का इंतजार करेंगे। कांग्रेस और उसके सहयोगी पर्याप्त सीटे जीतने और सरकार बनाने के लिए ही चुनाव लड़ रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications