श्रीनगर में हिंसा, धीमा मतदान
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि लाल बाजार इलाके के उमर कॉलोनी मतदान केंद्र पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंका। हालांकि इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। वहीं कुछ अन्य मतदान केंद्रों पर मतदान का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पत्थराव भी किया।
अलगाववादियों ने मतदान का बहिष्कार किया है और क्षेत्र में 50 घंटे बंद का आह्वान किया है। प्रशासन ने सैयद अली गिलानी, उमर फारुक और यासीन मलिक समेत सभी अलगाववादी नेताओं को घरों में नजरबंद कर रखा है।
श्रीनगर सीट पर मुख्य मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के उम्मीदवार मौलवी इफ्तिखार हुसैन के बीच में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications