वीडब्ल्यू और पोर्श के विलय की योजना
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दोनों कंपनियों के विलय के साथ ही एक बड़ी वाहन निर्माता कंपनी की शुरुआत की जाएगी। विलय की यह योजना दोनों कंपनियों के बीच गहन बातचीत के बाद बनाई गई।
एजेंसी के मुताबिक वीडब्ल्यू और पोर्श का एक संयुक्त कार्यदल भविष्य की कंपनी की रूपरेखा के बारे में अगले चार सप्ताह तक होने वाली बातचीत के आधार पर निर्णय लेगा।
पोर्श ने वीडब्ल्यू में 51 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है और वह नौ अरब डॉलर के कर्ज से जूझ रही है। हालांकि वह वीडब्ल्यू में अपने शेयरों की संख्या 75 फीसदी तक करने की कोशिश भी कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications