कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार बेहतर रहेगा: प्रियंका
यहां लोधी एस्टेट में वोट डालने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में प्रियंका ने कहा, "मुझे लगता है इसमें सुधार होगा कम से कम हम ऐसी उम्मीद तो कर ही सकते हैं।"
प्रियंका ने जींस और टीशर्ट पहन रखी थी और वह अपने पति के साथ वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस दिल्ली की सातों सीटें जीतने में कामयाब होगी।
मतदाताओं से वोट डालने के लिए घरों से बाहर निकलने का अनुरोध करते हुए प्रियंका ने कहा, "मुझे यकीन है वे ऐसी पार्टी और प्रधानमंत्री के लिए वोट डालेंगे, जो विकास के प्रति गंभीर हैं और देश को उन्नति की राह पर ले जाने को तत्पर हैं।"
चुनाव के बाद गठबंधन के बारे में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा, "हम 16 जून के बाद देखेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications