कनाडाई बाजार 10,000 के ऊपर
टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज (टीएसएक्स) का प्रमुख सूचकांक 250 अंकों की तेजी के साथ 10,143.43 के स्तर पर बंद हुआ। वर्ष 2009 में यह पहला मौका था जब बाजार 10,000 के स्तर के ऊपर निकला।
मार्च में 7,591 के निचले स्तर तक पहुंचने वाले बाजारों ने गत दो महीनों में 34 फीसदी का उछाल हासिल किया है। बाजार की तेजी में ऊर्जा, वित्तीय और खनिज सेक्टरों के शेयरों ने प्रमुख भूमिका निभाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications