मायावती पर अजीत सिंह का वार

Ajit Singh
लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष और बागपत संसदीय सीट से पार्टी के उम्मीदवार चौधरी अजीत सिंह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती पर चुनावी लाभ के लिए राज्य की सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया।

बागपत में संवाददाताओं से बातचीत में अजीत सिंह ने कहा, "राज्य में जिले के अधिकारी बसपा के इशारे पर काम करते हैं। इस चुनाव में भी मायावती सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल बसपा को फायदा पहुंचाने में का काम कर रही हैं।" रालोद प्रमुख ने कहा बागपत से लोगों के साथ उनका दिल का रिश्ता है और यह रिश्ता बहुत पुराना है।"

राज्य में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 18 सीटों पर गुरुवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। राज्य के लगभग 2.56 करोड़ मतदाता 36 महिला प्रत्याशियों सहित कुल 314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य के कुल 18161 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+