भ्रष्टाचार के मामले में बांग्लदेश के 2 पूर्व मंत्रियों को सजा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ढाका स्थित विशेष अदालत के न्यायाधीश आरिफुर्रहमान ने बुधवार को पूर्व संचार मंत्री अनवर हुसैन को 32 साल और पूर्व विधि राज्य मंत्री शाहजहां उमर को 13 साल कैद की सजा सुनाई। इन दोनों ने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
गौरतलब है कि दोनों नेता भ्रष्टाचार से जुड़े कई संगीन मामले में आरोपी थे और दोनों विदेश में छिपते फिर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications