लंदन में तमिलों ने अब चीनी दूतावास पर हमला किया
रिपोर्टों के अनुसार प्रदर्शन बुधवार को हुआ था। लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के करीब 150 समर्थक लिट्टे का झंडा लेकर चीनी दूतावास पर पहुंच गए।
ये तमिल श्रीलंका के गृहयुद्ध में चीन की भूमिका से नाराज हैं। एक समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन इस समय श्रीलंका को सबसे अधिक सहायता और हथियारों की आपूर्ति करने वाला देश बन गया है।
इससे पहले तमिलों ने श्रीलंका के गृहयुद्ध में सरकार की सहायता का आरोप लगाते हुए लंदन में भारतीय उच्चायोग पर भी हमला किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications