मुंबई पुलिस का बर्खास्त विवादित अधिकारी फिर वर्दी में (लीड-1)
एनकाउंटर विशेषज्ञ के रूप में चर्चित वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शर्मा को पिछले वर्ष 31 अगस्त को संविधान की धारा 311 के तहत नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने अपनी बर्खास्तगी को एमएटी में चुनौती दी थी।
फैसला आने के बाद शर्मा ने कहा है, "मुझे अब न्याय मिल गया है।"
एमएटी का फैसला महाराष्ट्र की लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार के लिए चकित करने वाला है, क्योंकि इसी सरकार ने शर्मा को बर्खास्त किया था।
वर्ष 1983 बैच के अधिकारी शर्मा (47) ने मुंबई पुलिस की अपराध शाखा-आपराधिक जांच विभाग (सीबी-सीआईडी) में लंबे समय तक काम किया है। अपने कॅरियर के दौरान उन्होंने 112 अपराधियों को मार गिराया है और 300 से अधिक दुर्दात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
अपने कार्यो के लिए उनका नाम टाइम पत्रिका में दर्ज हो चुका है। वह एनकाउंटर विशेषज्ञों के दल के हिस्सा भी थे।
शर्मा के वकील संदीप मुतालिक ने कहा है, "एमएटी ने न सिर्फ शर्मा को बहाल किए जाने का आदेश दिया है, बल्कि उसने सरकार को यह भी आदेश दिया है कि बर्खास्तगी के समय से अब तक शर्मा को वेतन का भुगतान किया जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications