बिहार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 3 संसदीय सीटों पर मतदान जारी

चौथे चरण के चुनाव में पाटलिपुत्र, पटना साहिब तथा नालंदा संसदीय क्षेत्र में वोट डाले जा रहे हैं। इन तीन क्षेत्रों के करीब 48़ 80 लाख मतदाताओं के लिए 52268 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में जहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद तथा जनता दल (युनाइटेड) के रंजन प्रसाद यादव के भाग्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग (इवीएम) मशीन में कैद हो जाएगी। वहीं पटना साहिब के मतदाता भारतीय जनता पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा और कांग्रेस के प्रत्याशी शेखर सुमन के राजनीतिक भविष्य तय करेंगे। इसी तरह नालंदा से जदयु के कौशलेन्द्र कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सतीश कुमार के राजनीतिक किस्मत आज इवीएम में कैद हो जाएंगे।

चौथे चरण के चुनाव के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से नक्सल प्रभावित नालंदा संसदीय क्षेत्र के इस्लामपुर, और हिलसा विधानसभा क्षेत्र तथा पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के मसौढ़ी और पालीगंज विधानसभा क्षेत्रों में सात बजे से लेकर तीन बजे तक ही मतदान किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+