सस्ती विमान सेवा 'कनेक्ट' शुरू करेगी जेट एयरवेज
कंपनी ने एक बयान में कहा कि जेट कनेक्ट में जेट की करीब सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और इससे कम किराए वाले यात्रियों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
कंपनी ने कहा कि अंतर केवल इतना होगा कि जेट कनेक्ट के यात्रियों को उड़ान में अपना भोजन खरीदना होगा। जेट एयरवेज और जेटलाइट दोनों सेवाएं अपने यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराती हैं।
आरंभ में इस सेवा को दो 737 और छह एटीआर विमानों से चेन्नई-कोयंबटूर,चेन्नई-मदुरई,चेन्नई-कोच्चि, मुंबई-अहमदाबाद,मुंबई-भोपाल,मुंबई-उदयपुर,बेंगलुरू-पुणे और बेंगलुरू-मेंगलोर के लिए संचालित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications