चौथा चरण: 85 सीटों पर शुरु हुआ मतदान
इस चरण में विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और जम्मू एवं कश्मीर की नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला सहित 1315 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
लोकसभा चुनाव के इस चरण में राजस्थान की सभी 25, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी 7, हरियाणा की सभी 10, पश्चिम बंगाल की 17, उत्तर प्रदेश की 18, पंजाब की 4, बिहार की 3 और जम्मू एवं कश्मीर की एक संसदीय सीट के लिए आज मतदान हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications