श्रीनगर में सबसे कम 24 फीसदी मतदान
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि अभी तक आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं लेकिन जो शुरुआती जानकारी मिली है उसके मुताबिक 2,65,000 मतदाताओं ने मतदान किया।
हब्बा कडाल में सबसे कम मतदान हुआ। यहां चार बजे तक महज 1.6 फीसदी मतदान हुआ था। चरार-ए-शरीफ में सर्वाधिक 50 फीसदी लोगों ने मतदान किया।
श्रीनगर के एक मतदान केंद्र पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंका। हालांकि इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। वहीं कुछ अन्य मतदान केंद्रों पर मतदान का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया।
यहां मुख्य मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के उम्मीदवार मौलवी इफ्तिखार हुसैन के बीच में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications