पश्चिम बंगाल में माकपा प्रायोजित हिंसा : ममता
पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, "माकपा कैडरों की हिंसा के बावजूद हम चौथे चरण में शानदार जीत हासिल करेंगे। माकपा की हार होगी।"
उन्होंने कहा कि पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम में माकपा के कैडरों ने ग्रामीणों को आतंकित किया जिसके कारण वे मतदान नहीं कर पाए।
उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह राज्य प्रायोजित आतंकवाद था। मैं लोगों से माकपा के अत्याचारों के खिलाफ खड़े होने का आह्वान करती हूं। यदि हम खड़े नहीं होंगे तो माकपा राज्य के लोगों के लिए समस्या खड़ी करती रहेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications