मुंबई हमले के मामले में सोमवार को होगी पहली गवाही
उम्मीद है कि पहला गवाह विशेष अदालत को 26 नवंबर की रात गिरगांव चौपाटी में घटी घटना के बारे में बताएगा। गिरगांव चौपाटी पर पुलिस ने कसाब को काबू में कर गिरफ्तार कर लिया था और 10 सदस्यीय आतंकी दस्ते के सरगना अबु इस्माइल को मार गिराया था।
गुरुवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एम.एल.तहलियानी के समक्ष प्रस्तुत हुए विशेष सरकारी वकील उज्वल निकम ने 83 दस्तावेज प्रस्तुत किए। अदालत इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर गवाहों की पड़ताल करेगी।
एक अन्य घटना में कसाब के वकील अब्बास काजमी ने उन स्थलों का दौरा करने की अदालत से अनुमति मांगी है, जिन्हें पाकिस्तानी आतंकियों ने अपना निशाना बनाया था। इन स्थलों में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मेट्रो सिनेमा के पास स्थित कामा एंड एल्बलेस अस्पताल, गिरगांव चौपाटी, ताज पैलेस और टॉवर होटल, ओबेराय-ट्राइडेंट होटल व नरीमन हाउस शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications