जांगीपुर में भारी मतदान : प्रणब
मुखर्जी ने संवाददाताओं को बताया, "फिलहाल मतदान का वास्तविक प्रतिशत अभी उपलब्ध नहीं हो पाया है और अधिकारियों को भी इसके बारे में अभी जानकारी नहीं है, लेकिन हमारे अपने स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं का अनुमान है कि मतदान प्रतिशत बहुत ऊंचा है।"
मुखर्जी ने कहा, "लगभग 70 प्रतिशत मतदान का अनुमान लगाया गया है।"
उन्होंने यह भी कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति नियंत्रण में है।
मुखर्जी ने कहा, "एक-दो मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के प्रयास किए जाने की खबरें प्राप्त हुई हैं, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications