तमिलनाडु तेल कारखाने में लगी आग से 13 की मौत (लीड-1)
यह दुर्घटना बुधवार की रात लगभग 10 बजे कारखाने से सटे एक भंडार गृह में घटी। नमक्कल जिले के वलायापट्टी गांव में स्थित इस कारखाने में भूसी से खाद्य तेल बनाया जाता है। अग्निशमन दल की 11 गाड़ियों ने रातभर की मशक्कत बाद आग पर अंतत: काबू पा लिया।
जिलाधिकारी एम.शेखरन ने आईएएनएस को बताया, "प्राथमिक जांच में पता चला है कि पीड़ितों में कुछ बाल मजदूर शामिल हैं।" जानकारी के मुताबिक बिहार, उड़ीसा और श्रीलंका से आए कम से कम 10 बच्चे आग की भेंट चढ़ गए हैं।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कारखाने में प्रवासी मजदूरों को बड़े पैमाने पर नियुक्त किया गया है। इनमें श्रीलंका से आए प्रवासी भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications