लोकतंत्र के उत्सव के दिन दिल्ली में 10 हजार शादियां
आज की चुनावी फिजा दिल्ली में 10 हजार से अधिक शादियों की गवाह बनी। शादियों की गहमागहमी के बावजूद कई लोग अपने लोकतांत्रिक फर्ज को भूल नहीं पाए। रमेश कुमार उन्हीं में से एक हैं। वह कहते हैं, "शादी की तैयारी में व्यस्त होने के बावजूद मैंने वोट दिया। मेरे लिए जीवनसाथी चुनना आसान था, पर लोकसभा के लिए उपयुक्त उम्मीदवार ढूंढ़ना कठिन।"
गुरुवार का दिन हिंदू पंचांग के मुताबिक शादियों के लिए काफी शुभ है। लक्ष्मीनारायण मंदिर के मुख्य पुजारी रवींद्र नागर आईएनएस से बातचीत करते हुए कहते हैं, "आज नरसिंह जयंती है। यह काफी शुभ दिन है। आज दिल्ली में 10 हजार से 15 हजार शादियां हो रही हैं। आज पंडितों की इतनी मांग है कि सोनीपत और पानीपत से पंडितों को दिल्ली बुलाया गया है।"
कई नेता मानते हैं कि शादियों के इस रेले के कारण मतदान पर असर पड़ सकता है। प्रदेश भाजपा के सचिव वीरेंद्र सचदेवा कहते हैं, "हमें मालूम है कि इससे मतदान का प्रतिशत प्रभावित होगा। फिर भी हम लोगों को उनका फर्ज याद दिला रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications