चुनाव आयोग की तैयारी से संतुष्ट हैं विकलांग मतदाता
नेशनल सेंटर फॉर प्रोमोशन ऑफ एम्पलायमेंट फॉर डिसेबल्ड पीपुल(एनसीपईडीपी) के निदेशक जावेद आबिदी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर गई व्यवस्था से वह कुल मिलाकर संतुष्ट हैं।
आबिदी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "कुछ त्रुटियां जरूर हुईं। कुछ विकलांग मतदाताओं की शिकायत है कि मतदान केंद्रों पर उनके लिए बनाया गया रैंप ठीक नहीं था।
ऐसे में ह्वीलचेयर के साथ ऊपर चढ़ने में परेशानी हुई। कुछ का कहना है कि कई चुनाव अधिकारियों को वोटिंग मशीन में लगी ब्रेल पट्टी की जानकारी ही नहीं थी। इसके बावजूद मैं तैयारी को लेकर ज्यादा शिकायत नहीं करूंगा।"
एक विकलांग शिक्षिका अरुणिमा जैन ने बताया, "मैं मतदान केंद्र पर विकलांग मतदाताओं के लिए की गई तैयारी से बेहद संतुष्ट हूं। रैंप पर ह्ववीलचेयर चढ़ाने में ज्यादा ताकत जरूर लगानी पड़ी। फिर भी मैं आयोग को तैयारी के लिए धन्यवाद देती हूं।" औरंगजेब रोड के एक सरकारी स्कूल में वोट देने आई भव्या वर्मा के अनुसार उन्हें इस बार कोई परेशानी नहीं हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications