स्वाइन फ्लू अभी भी नियंत्रण में नहीं : मेक्सिकन राष्ट्रपति
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इस बीमारी से अब तक देश में 42 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,070 लोग इससे ग्रस्त हैं।
बुधवार को पूर्वी राज्य मिकोआकान के दौरे पर आए राष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा अपनाए गए उपायों की बदौलत बीमारी की रोकथाम में मदद मिली है।
काल्डेरॉन ने कहा कि संक्रमण के मामलों में कमी आने का यह मतलब कतई नहीं है कि बीमारी के लिए जिम्मेदार वायरस मौजूद ही नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे राज्यों में भी यह वायरस मौजूद हो सकता है जिनमें अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि देश में फ्लू के रोजाना परीक्षणों की क्षमता बढ़ाकर 700 तक कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बीमारी के फैलने से देश में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी सुविधाओं और बीमारियों से बचाव की स्थिति में सुधार हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications