बुजुर्गो और विकलांगों ने दिखाया मतदान का जज्बा

पटनासाहिब संसदीय क्षेत्र में बख्तियारपुर के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय परिसर में स्थित मतदान क्रमांक संख्या 180 पर 108 वर्षीय एक वृद्घ महिला ने मतदान कर सबको हैरत में डाल दिया। प्यारीदेवी नामक यह बुजुर्ग महिला एक ठेलागाड़ी पर बैठ कर मतदान करने पहुंचीं।

प्यारीदेवी के पुत्र रामविलास सिंह ने आईएएनएस को बताया, "जब भी चुनाव होता है मां मतदान जरूर करती हैं। मतदान केन्द्र तक इन्हें लेकर आने में हम लोगों को थोड़ी परेशानी अवश्य होती है परंतु उनकी इच्छा को हम मारना नहीं चाहते। पिता रघुनंदन सिंह भी जब तक जिन्दा रहे तब तक उन्होंने अपने मताधिकार का उपयोग किया।"

पटना साहिब संसदीय क्षेत्र के पटना वेटनरी कॉलेज परिसर स्थित मतदान केन्द्र संख्या 118 पर दोनों पैरों से विकलांग 55 वर्षीय कमरूद्दीन ने भी आज मतदान कर उन लोगों के लिए उदाहरण पेश किया जो मतदान नहीं करते।

कमरूद्दीन ने मतदान के बाद पत्रकारों को बताया कि वह पिछले 25 वर्षो से मतदान करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे करीब-करीब सभी दलों को अपना वोट दे चुके हैं परंतु अब तक विकलांगों के स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। मतदान करने पर किसी प्रकार की दिक्कत होने के विषय में उन्होंने कहा कि वह छोटा स्टूल लगाकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन तक पहुंच जाते हैं और मतदान करते हैं।

उन्होंने बड़े रूआंसे होकर कहा, " मैं तो अपना फर्ज निभाता हूं, नेता निभाएं या न निभाएं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+