लिट्टे के खिलाफ लड़ाई शीघ्र खत्म होने के नजदीक : राजपक्षे
राजपक्षे ने कोलंबो स्थित एक राजनयिक समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, "लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ लड़ाई तेजी से समाप्त होने के करीब पहुंच रही है। मुझे आशा है कि इससे उत्तर पूर्वी इलाके में लोकतंत्र को विकास का अवसर मिलेगा।"
उन्होंने कहा कि श्रीलंका के लोग लंबे समय से आतंकवाद से पीड़ित रहे हैं। परंतु अंत में आतंकवाद को पराजित करने के बाद श्रीलंका में लंबी शांति और सुरक्षा का नया युग आएगा।
सरकार के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष के आरंभ से करीब 200,000 लोग युद्ध क्षेत्र से भागकर सरकार के नियंत्रण वाले इलाके में पहुंचे हैं। वे अस्थाई रूप से शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications