मुस्लिमों को एक राजनीतिक ताकत बनने की जरूरत : बुखारी (लीड-1)
बुखारी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ वोट दिया क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिमों को धोखा दिया और पिछले 60 वर्षो से समुदाय को अंधेरे में रखा।
बुखारी ने आईएएनएस से कहा कि पिछले 60 वर्र्षो से राजनीतिक दलों ने मुसलमानों से केवल वादे किए हैं। अल्पसंख्यक समुदाय ने अपने को धर्मनिरपेक्ष बताने वाली कई पार्टियों को वोट दिया। पर इसके बदले में उसे सिर्फ उपेक्षा मिली। अब मुसलमानों को एक राजनीतिक ताकत बनने की आवश्यकता है।
बुखारी ने कहा, "कांग्रेस ने मुझसे वादा किया था कि कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करने के बदले बटला हाउस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। परंतु कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई, समुदाय को धोखा दिया गया है। मैंने कांग्रेस के खिलाफ एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी को वोट दिया क्योंकि मैं भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं दे सकता। कांग्रेस और अन्य दलों ने मुस्लिमों का केवल उपयोग किया है।"
यह पूछे जाने पर कि वह मुसलमानों से किसे वोट देने की अपील करेंगे शाही इमाम ने कहा, "मैंने मुसलमानों से कोई अपील नहीं की कि वे किसे वोट दें। मुसलमानों को खुद चुनाव करना चाहिए कि कौन उनके लिए सबसे बेहतर है। मैं सभी मुसलमानों से अपील करता हूं कि वे वोट दें क्योंकि लोकतंत्र में संघर्ष का यह सबसे बड़ा हथियार है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications