करात ने पार्टी के निर्णयानुसार मतदान किया
नई दिल्ली के संचार भवन में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद करात ने संवाददाताओं को बताया, "मैंने अपनी पार्टी के निर्णय अनुसार वोट दिया है।"
वामपंथी पार्टियों ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से अपना कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है। करात गैर कांग्रेस और गैर भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार के गठन के लिए जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं।
इसके पहले माकपा के दिल्ली राज्य कमेटी के सचिव पुष्पिंदर ग्रेवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि कांग्रेस और भाजपा को हराने वाले उम्मीदवारों को वोट दिया जाए।
दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के एक उम्मीदवार को छोड़ दिया जाए तो वामपंथी पार्टियों ने दिल्ली की अन्य छह लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े नहीं किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications