विधायक हत्याकांड के इनामी आरोपी का समर्पण
भिन्ड, 7 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव हत्याकांड के पांच हजार के इनामी आरोपी रामरूप गुर्जर ने समर्पण कर दिया है। इस तरह विधायक हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो गई है।
मालूम हो कि भिन्ड के गोहद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक माखनलाल जाटव की लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को राजनीतिक हत्या बताए जाने पर प्रदेश की राजनीति काफी गरमा गई थी। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस के लोकसभा के उम्मीदवार डॉ़ भागीरथ प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक लालसिंह आर्य सहित सात लोगों को नोटिस जारी कर तलब किया है।
भिन्ड के पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने गुरूवार को आईएएनएस को बताया है कि विधायक हत्याकांड के आरोपी रामरूप गुर्जर पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था। उसने मालनपुर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ गांधी नगर में पॉलीग्राफी टेस्ट भी कराए जाने की तैयारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications