तापमान में गिरावट के कारण दिल्ली में अच्छे मतदान की उम्मीद (लीड-1)

नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में एक मतदाता सतीश खन्ना ने मतदान के बाद कहा, "मैं धूप में निकलने से बचता हूं। लेकिन आज बहुत गर्मी नहीं है। वैसे भी मुझे किसी हाल में वोट देना ही था, लेकिन सच तो यह है कि मौसम ने आज काफी मदद की है।"

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को अपराह्न् 2.30 बजे अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया।

हालांकि कुछ प्रत्याशी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अपराह्न् में धूप के कारण उत्तर पश्चिम दिल्ली के कुछ इलाकों में मतदान प्रभावित हुआ है। इन इलाकों में अपराह्न् 1.30 तक 16.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि बाकी दिल्ली में इस समय तक 30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सतबीर साइलस बेदी ने आईएएनएस को बताया, "आज बहुत गर्मी नहीं है, लिहाजा हमें भारी मतदान की उम्मीद है। मतदाताओं के लिए सभी मतदान केंद्रों पर छाया और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+