आंध्र प्रदेश सचिवालय में आग लगी
पुलिस ने बताया कि आग दोपहर लगभग 2.30 बजे डी ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर लगी। उस वक्त विभिन्न विभागों के कर्मचारी काम कर रहे थे। कर्मचारियों को अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से बचाया गया।
घटना के बाद बिजली की आपूर्ति तत्काल रोक दी गई। आग में बड़ी संख्या में वित्तीय रिकार्ड, सूचना प्रौद्योगिकी और वन विभाग के कागजात के जलने की आशंका है।
आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियों को करीब डेढ़ घंटे का समय लगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications