बिहार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न
इस चरण में पाटलिपुत्र, पटना साहिब तथा नालंदा संसदीय क्षेत्र के करीब 48़ 80 लाख मतदाताओं ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद, जनता दल (युनाइटेड) के रंजन प्रसाद यादव भारतीय जनता पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा और कांग्रेस के प्रत्याशी शेखर सुमन जैसे नेताओं का चुनावी फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (इवीएम) में बंद कर दिया।
शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। नक्सल प्रभावित नालंदा संसदीय क्षेत्र के इस्लामपुर और हिलसा विधानसभा क्षेत्र तथा पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के मसौढ़ी और पालीगंज विधानसभा क्षेत्रों में सात बजे से लेकर शाम तीन बजे तक ही मतदान हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications