जनरल मोटर्स को 6 अरब डॉलर का तिमाही घाटा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह लगातार आठवीं तिमाही है जब कंपनी को नुकसान का सामना करना पड़ा है।
इससे पिछली तिमाही में जीएम को 3.3 अरब डॉलर के नुकसान का सामना करना पड़ा था। इस अवधि में कंपनी के राजस्व में भी 47 फीसदी की गिरावट आई और वह 22.4 अरब डॉलर रह गया।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका की यह सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी दिवालिया होने की आशंका से जूझ रही है और अमेरिकी सरकार ने इसे नई पुर्नसरचना योजना पेश करने के लिए मई के अंत तक का समय दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications