स्वात में तालिबान के ठिकानों पर हमला, पलायन तेज (लीड-1)

कार्रवाई में तेजी ऐसी वक्त आई है जब अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (आईसीआरसी) नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार को बार-बार आगाह कर रही है। संगठन का कहना है कि इस क्षेत्र में मानवीय संकट बढ़ता जा रहा है। पाक वायु सेना के जेट विमानों ने ख्वाजाखेला इलाके में तालिबान के ठिकानों पर हमला किया। यह इलाका स्वात जिले के मुख्य शहर मिंगोरा से करीब 25 किलोमीटर दूर है। जेट विमानों से इन ठिकानों पर बमबारी की गई। इसके अलावा सेना के हेलिकॉप्टर से कई राकेट भी दागे गए। एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि सेना ने कोरई, जाबलुस सिराज और मलाम जब्बा इलाकों में तालिबान पर हमले किए।

अधिकारी ने कहा,"सेना ने जमीनी हमले भी किए, लेकिन इसमें उसे आतंकवादियों के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।" अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितने लोग इस हमले में मारे गए। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या अधिक हो सकती है, क्योंकि संघर्ष लंबा चला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+