उत्तर प्रदेश में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान की रफ्तार शुरुआती घंटों में धीमी रही लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता गया मतदान केंद्रों पर कतारें लंबी होने लगीं।
मथुरा और औरेया के कुछ मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी खराबी के चलते थोड़े समय के लिए मतदान बाधित हुआ लेकिन बाद में उसके ठीक होने के बाद मतदान सुचारू रूप से चला।
मथुरा में ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं और एक गांव के लोगों के बीच झ्झड़प हो गई। फरूखाबाद में भी दो गुटों के बीच झड़प हुई।
चौथे चरण में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और कल्याण सिंह के अलावा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह, राज बब्बर, अखिलेश यादव और सलमान खुर्शीद जैसे दिग्गजों की चुनावी किस्मत का फैसला इवीएम में बंद हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications