सिख समुदाय ने झारखंड अल्पसंख्यक आयोग में प्रतिनिधित्व की मांग की
झारखंड उच्च न्यायालय में पेश जनहित याचिका में सिखों के किसी प्रतिनिधि को आयोग का उपाध्यक्ष बनाए जाने की मांग की गई है। राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी ने 20 फरवरी को आयोग का गठन किया था। गुलफाम मोजिबी को इसका अध्यक्ष बनाया गया, वहीं जेवियर सोरेंग व मंजूर अहमद अंसारी इसके उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए।
याचिका में इसका जिक्र किया गया है कि अविभाजित बिहार में मुस्लिम समुदाय के किसी प्रतिनिधि को अध्यक्ष एवं ईसाई व सिख समुदायों के प्रतिनिधि उपाध्यक्ष बनाए जाते थे। इसमें आगे कहा गया है, "मधु कोडा और शिबू सोरेन की पूर्ववर्ती सरकारों ने किसी सिख को आयोग का उपाध्यक्ष बनाने की सिफारिश की थी, पर राज्यपाल ने इस पर अमल नहीं किया।"
रांची में रहने वाले सिख मनप्रीत सिंह कहते हैं, "हम किसी समुदाय के खिलाफ नहीं हैं, पर हमें तो न्याय मिलना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications