चौथे चरण के लिए संपन्न हुआ मतदान

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी ने अपने पति राबर्ट वाड्रा के साथ सुबह मतदान किया। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के सैफई में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मतदान किया तो पार्टी महासचिव अमर सिंह ने गाजियाबाद में वोट डाला। रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने पटना में वोट डाला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्रेन से पटना से बख्तियारपुर तक का सफर तय कर मतदान किया।

दिल्ली में शुरुआत में ही बड़ी संख्या में नामचीन राजनीतिक हस्तियों ने मतदान किया। इनमें सोनिया, राहुल, प्रियंका के अलावा मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट, केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, अजय माकन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा आदि शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि इस चरण में मतदान के लिए 1,29,103 मतदान केंद्र बनाए गए थे और 6.5 लाख मतदानकर्मी तैनात किए गए थे। मतदाताओं ने विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और जम्मू एवं कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला सहित 1315 उम्मीदवारों का चुनाव भविष्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में कैद हो गया।

राजस्थान की सभी 25, दिल्ली की सभी 7, हरियाणा की सभी 10, पश्चिम बंगाल की 17, उत्तर प्रदेश की 18, पंजाब की चार, बिहार की तीन और जम्मू एवं कश्मीर की एक संसदीय सीट के लिए आज मतदान संपन्न हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+