अफगानिस्तान में 8 आतंकी मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि तालिबान आतंकियों ने दक्षिण पूर्व पकटिया प्रांत के याहयाखेल जिले में स्थित सेना की एक चौकी पर बुधवार को हमला कर दिया। चौकी पर तैनात सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की। लिहाजा पांच आतंकी मारे गए और एक अन्य आतंकी को सैनिकों ने मुठभेड़ के दौरान जिंदा पकड़ लिया। लेकिन बयान में इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है कि सेना की ओर भी जानमाल की कोई क्षति हुई है या नहीं।
दूसरी ओर गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि एक अन्य घटना में तीन आतंकी बुधवार की रात उस वक्त मारे गए, जब वे दक्षिणी हेलमंड प्रांत में सड़क किनारे एक बारूदी सुरंग बिछाने की कोशिश कर रहे थे और वह फट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications