बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार (राउंडअप)
कारोबार के दौरान दैनिक उपयोग की उपभोक्ता वस्तुओं को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांकों ने सकारात्मक कारोबार किया। धातु सेक्टर के सूचकांक में सबसे अधिक 8.22 फीसदी का उछाल आया जबकि पूंजीगत वस्तुओं के सूचकांक में 3.72 फीसदी की तेजी आई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गुरुवार को पिछले बंद के मुकाबले के 11.76 अंकों की तेजी के साथ 12,064.51 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 164.19 अंकों की तेजी के साथ 12,116.94 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 12,143.95 के उच्चतम और 11,981.13 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया।
गुरुवार को बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में जबरदस्त तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 101.10 अंक की बढ़त के साथ 3,776.94 पर जबकि स्मालकैप सूचकांक 110.59 अंकों की तेजी के साथ 4,263.60 पर बंद हुए।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' गुरुवार को पिछले बंद के मुकाबले 7.90 अंकों की गिरावट के साथ 3,617.15 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 58.85 अंकों की बढ़त के साथ 3,683.90 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 3,692.05 के ऊपरी और 3,617.15 के निचले स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई के सेंसेक्स में आज स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को, टाटा स्टील और विप्रो कंपनियों के शेयरों की कीमतों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसीसी लिमिटेड और एनटीपीसी कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और यहां 1,696 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 828 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications