मलेशिया में विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर भारतीय मूल के दो नेता उलझे
सदन में हुए इस टकराव के कारण पेराक प्रांत के शाही प्रतिनिधि रजा नजरीन शाह का चेहरा भी तनावग्रस्त हो गया है। जब तक माहौल शांत नहीं हो गया, उन्हें समीप के रॉयल रूम में इंतजार करना पड़ा। सदन के नए सत्र के शुभारंभ के मौके पर यह स्थिति देखी गई। सरकारी समाचार एजेंसी बरनामा ने यह खबर दी है।
हंगामा तब शुरू हुआ जब सत्तारूढ़ बारिसान नेशनल(बीएन) के पूर्व विधायक आर. गणेशन को विधानसभा का अध्यक्ष बनाने की कोशिश की गई। मौजूदा अध्यक्ष वी. शिवकुमार ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। देखते ही देखते दोनों के समर्थकों के बीच टकराव शुरू हो गया। इस हंगामाखेज माहौल में नजरीन शाह ने सदन में प्रवेश करने से परहेज किया।
शिवकुमार ने न सिर्फ गणेशन को अध्यक्ष के आसन पर बैठने से रोका बल्कि उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया कि जब तब मेनतेरी बेसर(मुख्यमंत्री) जांब्री अब्दुल कादिर, उनके छह मंत्री और तीन निर्दलीय विधायक सदन में मौजूद रहेंगे, वह सदन की कार्यवाही शुरू नहीं करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications