164 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गुरुवार को पिछले बंद के मुकाबले के 11.76 अंकों की तेजी के साथ 12,064.51 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 164.19 अंकों की तेजी के साथ 12,116.94 के स्तर पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' गुरुवार को पिछले बंद के मुकाबले 7.90 अंकों की गिरावट के साथ 3,617.15 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 58.85 अंकों की बढ़त के साथ 3,683.90 के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और यहां 1,696 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 828 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications