रिवाल्वर के साथ मतदान केंद्र में घुसने पर बसपा प्रत्याशी गिरफ्तार
मानसा जिले के पुलिस प्रमुख मनविंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया कि बसपा प्रत्याशी को शार्दूलगढ़ कस्बे में रिवाल्वर के साथ मतदान केंद्र में घुसते समय गिरफ्तार किया गया।
बसपा प्रत्याशी को प्रवेश करने के ऐन पहले सुरक्षा अधिकारियों ने रोका, लेकिन उन्होंने जबरन घुसने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। चौधरी के पास 18 कारतूस भी मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications