केरल में जबरन बंद कराने पर विपक्षी कार्यकर्ता गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) भ्रष्टाचार के मामले में विजयन पर मुकदमा चलाने के लिए राज्य सरकार से अनुमति चाहता है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यद्यपि गुरुवार सुबह वाहनों के चलने की अनुमति थी, परंतु बाद में यूडीएफ कार्यकर्ताओं ने कई सार्वजनिक बसों और निजी वाहनों पर पथराव किया।
केरल के गृहमंत्री कोडीयेरी बालाकृष्णन ने बुधवार को चेतावनी दी थी कि हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
कांग्रेस छात्र संगठन के एक कार्यकर्ता के कोच्चि में पार्टी कार्यालय से गिरफ्तार किए जाने के बाद यूडीएफ कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध तेज कर दिया। केरल के सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं और राज्य सचिवालय में भी उपस्थिति काफी कम है। सभी बड़े बाजार भी बंद हैं।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि विरोधी कार्यकर्ताओं ने राजधानी के टेक्न ोपार्क और कोच्चि के इंफोपार्क स्थित आईटी कंपनियों के 30,000 कर्मचारियों को कार्य करने की सहूलियत दी है।
विजयन पर कनाडा की कंपनी एसएनएसी लवलीन को दो ऊर्जा संयंत्रों की मरम्मत के लिए गलत तरीके से ठेके देने का आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications