अनिल अंबानी की कंपनी का मीडिया आउटसोर्सिग में प्रवेश
कंपनी ने कहा कि एक वर्ष के अंदर वह 1,200 लोगों को रोजगार देगी। कंपनी मोशन पिक्च र्स एसोसिएशन ऑफ अमेरिका के मानकों के तहत मुख्यत: डिजिटल रिस्टोरेशन और सामग्री प्रसंस्करण के दो क्षेत्रों में काम करेगी।
कंपनी ने बताया कि उसने पहले ही पुणे स्थित भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार से 1,000 फिल्मों के संरक्षण का आर्डर प्राप्त कर लिया है। वह मूल्यवान वीडियो फुटेज और अन्य एनालाग वीडियो को डिजिटल में तब्दील करने का काम करेगी।
एडलैब्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल अर्जुन ने कहा, "मीडिया सेवाओं का वैश्वीकरण हो रहा है। ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क और मीडिया आउटसोर्सिग की संपूर्णता के कारण दुनिया भर में एडलैब्स के ग्राहक बनेंगे।"
उन्होंने बताया कि गत चार महीनों के दौरान एडलैब्स ने कई फिल्मों के अमेरिका में वितरण के लिए ऑप्टिकल फाइबर का प्रयोग किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications