नेपाल में 13 मरे, स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं
काठमांडू, 7 मई (आईएएनएस)। नेपाल में पखवाड़े भर में रहस्मय वायरस की चपेट में आकर 13 लोगों की मौत हो जाने के बाद मौके पर पहुंचे नेपाली चिकित्सा दल ने इस बीमारी को स्वाइन फ्लू मानने इंकार किया है और कहा है कि ये मौतें वायरस के संक्रमण की वजह से हुई हैं।
गोरखा जिले के गुमला गांव में 40 से अधिक लोगों ने को सिर दर्द, गले में खरास, खांसी और बुखार की शिकायत की और इसके बाद उनका उपचार आरंभ हुआ। यहां बुधवार को ही तीन लोगों की मौत हो गई।
सरकार की ओर से भेजे गए चिकित्सा दल का नेतृत्व कर रहे चिकित्सक गुणराज लोहानी का कहना है कि ये मौतें स्वाइन फ्लू की वजह से नहीं बल्कि वायरस संक्रमण से हुई हैं।
गौरतलब है कि अमेरिका और मेक्सिको सहित कई देशों में अब तक स्वाइन फ्लू के 1,800 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications