बुश के पुस्तकालय के लिए 10 करोड़ डॉलर जुटाए गए

टाइम्स न्यूजमैगजीन के वेब संस्करण ने 43वें राष्ट्रपति के नजदीकी लोगों के हवाले से कहा कि डलास के दक्षिणी मेथोडिस्ट विश्वविद्यालय में 'प्रेसिडेंसियल लाइब्रेरी' के निर्माण के लिए यह रकम लंबे समय से उन्हें आर्थिक सहयोग देने वालों ने जुटाई है।

मंदी के बावजूद अधिकांश रकम बुश के अवकाश ग्रहण करने के बाद जुटाई गई है।

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के पुस्तकालय के लिए एक वर्ष में 10 करोड़ डॉलर की रकम एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन उनके घोटाले में फंसने के कारण इसका समय एक वर्ष और बढ़ाना पड़ा था।

अमेरिका में हैरी ट्रमैन के बाद राष्ट्रपति पद से हटने वाला हर राष्ट्रपति अपने दस्तावेजों को रखने के लिए एक पुस्तकालय बनवाता है।

बुश के पुस्तकालय का निर्माण नवंबर 2010 में आरंभ होगा और वर्ष 2013 के आरंभ में इसके खुलने की आशा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+